पीटीआई, मार्च 22 -- सिरमौर जिले में नाहन के राजगढ़ उपमंडल के बखोग गांव में पाकिस्तान से जुड़े निशान वाला गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सफेद और हरे रंग के इस गुब्बारे में 'PIA' लिखा हुआ था। गुब्बारा मिलने की खबर गांव के निवासियों में तेजी से फैली और भीड़ जुटने लगी। इस दौरान लोगों ने तरह-तरह की आशंकाएं जताई। गुब्बारे को सबसे पहले स्थानीय निवासी लोकेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी ने उस समय देखा जब वे खेतों की ओर जा रहे थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली एक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद, पुलिस ने गुब्बारे को एक साधारण खिलौना बताया और किसी भी सुरक्षा खतरे की संभावना से इनकार किया। यह भी पढ़ें- हिमाचल में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर असर, होटल और ढाबों पर संकटजांच के बाद पुलिस ने ये बताया राजगढ़ डीएसपी विद्याचंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.