मैनपुरी, जून 22 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मनचले की हरकत से परेशान होकर तेजाब का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवती की हालत गंभीर बतायी गई है। युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप लगाया गया है और पुलिस को तहरीर दी गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी अमित दिवाकर की रिश्तेदारी पुसैना में है। वह अपनी मामी रूबी के यहां आता-जाता है। यह भी पढ़ें- सिरफिरे प्रेमी से परेशान युवती ने पिया तेजाब, हालत गंभीर इस दौरान उसकी नजर उसकी बहन पर पड़ गई और उसने बहन की इंस्टाग्राम आईडी हासिल कर बातचीत करने लगा। उसे समझाया गया लेकि...