कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- युवती और उसका पूरा परिवार सिरफिरे की हरकतों से परेशान है। आरोप है कि सिरफिरा शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर अश्लील फोटो वायरल करने और खुदकुशी करके फंसाने की धमकी देता है। यह भी कहता है कि कहीं और शादी नहीं करने देगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके के पीड़ित ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली गांव का अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र अर्जुन प्रसाद ने उसकी 22 वर्षीय बेटी से बातचीत करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी जबर्दस्ती बेटी से शादी करने के लिए कह रहा है। मना करने पर बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है। यह भी कहता है कि खुदकुशी करके पूरे परिवार को फंसा देगा। आरोपी की हरकतों के कारण परिवार वाले कहीं भी युवती की शादी का रिश्ता नह...