शामली, मई 16 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक से परेशान युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों समय रहते युवती को बचा लिया। सिरफिरा युवक युवती की शादी उससे न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। यहीं नहीं युवती का रिश्ता जिस युवक परिजनों ने तय किया है उस मंगेतर को भी युवती से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी. दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड; प्रेमी और उसकी बहनों पर आरोप क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसकी पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थीं...