आरा, जून 18 -- आरा। (प्रियारंजन मिश्रा) भोजपुर के शाहपुर में कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत का मामला सोशल मीडिया पूरे दिन छाया रहा। इसे लेकर पूरे दिन बहस चलती रही। हर कोई अपने हिसाब से इस घटना को देख रहा था। कई लोग इस घटना के लिए सरकारी सिस्टम को दोषी ठहरा रहे थे। यह भी पढ़ें- आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर फर्जी? थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित; परिजनों का गंभीर आरोपभरत की मानसिक स्थिति अधिकतर लोगों का कहना था कि भरत भूषण तिवारी नामक यह युवक सरकार के नाकाम सिस्टम से लड़ रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल है कि भरत भूषण तिवारी क्या सचमुच मानसिक रूप से अस्वस्थ था, सिरफिरा हो गया था या सिस्टम ने उसे इस कदर बीमार बना दिया कि वह पुलिस से भिड़ने को तैयार हो गया। उसके फेसबुक पेज को देखने से तो यही लग रहा है कि वह सिस्टम की नाकामियों का ...