सिरनियां गांव में बांस का बीट शरीर पर गिरने से बच्चे की हुई मौत
दरभंगा, जून 10 -- हायाघाट/सुरहाचट्टी, हिटी। एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनियां गांव में गत नौ जून की शाम आई तेज आंधी में बांस में दबकर बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान तहसीनुर रहमान (10) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तहसीनुर गर्मी छुट्टी में अपने ननिहाल थलवारा पंचायत के सिरनियां वार्ड 10 स्थित अपने ननिहाल आया था। वह अन्य बच्चों के साथ बांस के बीट के पास खेल रहा था। दुर्भाग्यवश उसी समय आयी तेज आंधी में बांस का बीट जड़ से उखड़कर उसके शरीर पर ही गिर गया। उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर एपीएम थाने की पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- प्रादेशिक दो: परिहार में आपसी विवाद में 11 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या थानाध्यक्ष संजीत कुमार के अनुसार मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के ननिहाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.