बदायूं, मार्च 29 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में जारी सिरतौल प्रीमियर लीग में शनिवार को सिरतौल सुपर किंग्स ने सिरतौल वारियर्स को 29 रनों से शिकस्त दी। सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल वारियर्स की टीम सुपर किंग्स की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और महज 53 रनों पर सिमट गई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, अमित शर्मा और भुवनेश गौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...