रांची, अप्रैल 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका विकास विद्यालय सिरका का रिजल्ट इस वर्ष शानदार रहा। कुल 36 में 35 प्रथम व एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। निशा कुमारी 89 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी हैं। अंजलि कुमारी 88.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे व उमेश कुमार 86.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम पंचायत में पवन चौधरी को 84.6 व अनिशा कुमारी को 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। उमेश कुमार को गणित में 100 अंक मिले हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक डॉ अमर कुमार चौधरी, अध्यक्ष सौभाग्य मुंडा, सचिव जगेश्वर महतो व प्राचार्य गोपाल महतो ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- जैक मैट्रिक परीक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मकरी का रहा शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जिला के टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची यह ...