रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैनपुर निवासी महेश भुईया ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र विष्वी भुईया इन दिनों अपने ननिहाल बुधबाजार सिरका में रह रहा था। 18 अप्रैल को वह गिद्दी से सिरका की ओर विवाह का कार्ड बांटकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सिरका के पास विपरीत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एलपी ट्रक संख्या जेएच 02 वी 3251 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर हादसे के बाद चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घा...