सिरका पंचायत में 846 पौधे लगाए गए
रांची, जून 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका पंचायत के सिरका नयाटोली, रामदाग गांधी ग्राम, महेशपुर, मेंढेटुंगरी, सुनवाबेड़ा, शिवटोली और सिरका महुआटोली में रविवार को समाजसेवी चामु महतो ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान आम, जामुन, आंवला, कटहल, नीम, सखुआ, पीपल सहित कई फलदार और औषधीय पौधों के कुल 846 पौधे लगाए गए। चामु महतो ने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व पेड़-पौधों पर निर्भर है, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की रक्षा बच्चों की तरह करनी चाहिए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया और पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.