रामगढ़, जून 22 -- सिरका, प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सिरका परियोजना खुली खदान में अचानक हुए जल प्रवेश से सिरका प्रबंधन के सामने परेशानी खड़ी हो गयी है। खुली खदान में लगभग एक से डेढ़ लाख क्यूबिक मीटर पानी भर गया है। खुली खदान में पानी भरने के कारण उत्पादन कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है। सिरका कोलियरी में कोयले का उत्पादन लगभग 24 घंटे से पूरी तरह बंद है। कोयला का उत्पादन बंद होने से सीसीएल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खदान से पानी निकासी के लिये दो मोटर पंप लगाने का कार्य चल रहा है। प्रबंधन ने बताया कि सोमवार की शाम से पानी निकासी का कार्य शुरू हो जायेगा। यह भी पढ़ें- सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने सिरका खुली खदान का किया निरीक्षण प्रबंधन का यह भी कहना है कि एक सप्ताह के अंदर खदान से पूरे पानी को निकाल दिया जायेगा। कोयला उत्पादन का कार्...