सिरका को हराकर शिव टोली महेशपुर बना चैपियन
रांची, मार्च 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवटोली महेशपुर मैदान में मंगलवार को एक दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शिव टोली महेशपुर की टीम चैपियन बनी। टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी चामु महतो ने किया था। फाइनल मुकाबला एफसी सिरका और शिव टोली महेशपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाई ब्रेकर में शिवटोली ने सिरका को 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व समाजिक कार्यकर्ता चामु महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके आयोजन में आदर्श महतो, समीर नायक, अभिषेक करमाली, अमित मुंडा, आशा मुंडा, आनंद उरांव, संजय मुंडा, मनोज मुंडा, शिवम महतो रविनाथ महतो, रोहन नायक आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.