सिर, धड़ व पैर सब अलग; लापता सफाईकर्मी की तीन टुकड़ों में मिली कंकाल बन चुकी लाश
सुकरौली(कुशीनगर), जून 24 -- Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब पड़री स्थित ईंट-भठ्ठे के समीप झाड़ियों में बुधवार को एक युवक की तीन टुकड़ों में बंटी कंकाल बन चुकी लाश मिली। उसकी पहचान गिदहा धनहा निवासी रामप्यारे के बेटे योगेश कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 7 दिनों से लापता था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गिदहा धनहा निवासी रामप्यारे का 29 वर्षीय बेटा योगेश कुमार गोरखपुर नगर निगम में प्राइवेट सफाईकर्मी था। घर से वह रोज गोरखपुर जाता और शाम तक लौट आता था। घर आकर वह लोगों के बुलाने पर पेड़ की डालियां काटता था। बीते 17 जून को गोरखपुर से लौटने के बाद वह साइकिल से टांगी लेकर निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.