पुणे, जून 25 -- पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड में अब एक फिल्मी एंगल भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि केतन की हत्या एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म के प्लॉट से मिलती जुलती है। पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।नेटफ्लिक्स की 'हसीन दिलरुबा' जैसा मर्डर प्लॉट केतन अग्रवाल की हत्या की यह खौफनाक साजिश 2021 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के प्लॉट से काफी मिलती-जुलती है। उस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में तापसी पन्नू के किरदार ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी (हर्षवर्धन राणे) को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी।केतन की हत्या की खौफनाक साजिश कैसे रची गई? केतन की मौत भी कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेत...