पुणे, जुलाई 21 -- पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए खुलासे जारी हैं। अब खबर है कि आरोपी सिया गोयल और उसके आशिक चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी देने की भी योजना बना ली थी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अदालत ने दोनों की हिरासत को बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया। भास्कर इंग्लिश की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सिया और चेतन ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को पुणे के एक होटल में बुलाया था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है। जानकारों का मानना है कि दोनों के संपर्क में आया व्यक्ति आरोपियों के खिलाफ केस में अहम गवाह साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- क्या जेल में महिलाओं की होती है पिटाई, सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी से क्या सीखानाम सुनते ही मना किया रिपोर...