पुणे, जून 24 -- केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। जाने-माने उद्योगपति विशाल अग्रवाल के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल की उनकी ही मंगेतर सिया गोयल ने गहरी खाई में धकेल कर हत्या कर दी। सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि केतन और सिया की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी। नवंबर 2026 में उदयपुर (राजस्थान) में उनकी शादी तय थी।शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल परिवारों ने शादी के लिए एक शाही महल बुक किया था, जिसकी लागत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन भी बुक किए गए थे। शादी में 40 कमरे, विला और रिसॉर्ट्स की व्यवस्था थी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी। दोनों परिवार इस शादी को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन सिया इस शादी के खिलाफ थी और अपने प्रेम...