नई दिल्ली, जुलाई 7 -- केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के वकील ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सिया ने पहले ही अपने प्रेमी और सह-आरोपी चेतन चौधरी से शादी कर ली थी। वकील विपुल दुशिंग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "कई अखबारों और मीडिया रिपोर्ट्स में सिया और चेतन की शादी को लेकर खबरें चल रही हैं। इस पूरी बात में कोई सच्चाई नहीं है, यह पूरी तरह निराधार है।" इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सिया गोयल (20) और चेतन चौधरी (22) ने चार महीने पहले अपने परिवारों से छिपकर गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।क्या है पूरा मामला? यह मामला इसी साल 18 जून का है, जब पुणे जिले के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में 25 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की एक खाई में गिरने से मौत हो गई ...