नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नीट पेपर लीक पर जेन-जी के जुनून को देख सियासी दल अब इन्हें साधने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 23 जुलाई को जेन-जी के अंदाज में इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी इंस्टा प्रोफाइल का लिंक साझा करते हुए लिखा है, 'छात्र, जेन-जी' मैं आपको सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछिए। मैं आपके सवालों का जवाब दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन-जी से जुड़ाव कायम करने के लिए 15 दिन में पांच वीडियो साझा कर चुके हैं। पहले वीडियो को 2.09 करोड़ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 19 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस वीडियो में कहा था कि युवाओं के हित और भविष्य से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा था कि युवाओं क...