सियासी कार्यक्रमों में गूंज रहा एसडीएम पर हमले का मामला
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में बीते दिनों गांव में अधूरे पड़े आरआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुशीलकुमार मिश्रा पर हमले का मामला सियासी गलियों में लगातार गूंज रहा है। कांग्रेस, सपा समेत विभिन्न दलों व संगठनों के कार्यक्रमों में भी इस मामले को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। ग्रामीणों की भीड़ के उग्र होने के पीछे भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गर्रा नदी पर परियल घाट के पास हो रहे खनन पर भी सवाल उठे हैं। कोई निर्धारित गहराई से ज्यादा खनन करने तो कोई ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली व डंपर ले जाने की बात कह रहा है। अवैध खनन के पट्टे की आड़ में मनमानी करने वाले स्थानीय असरदार लोगों के बीच गुटबाजी को भी हमले की एक वजह माना जा रहा है। उधर राज्यमंत्री रजनी तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.