अयोध्या, अप्रैल 8 -- सोहावल,संवाददाता। क्षेत्रीय लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन सियासत की भेंट चढ़ गया। होली बाद आंदोलन कारियो और प्रशासन के बीच सोहावल तहसील में दूसरी बैठक होने थी लेकिन अभी नौबत ही नहीं आ सकी है। आंदोलन की हुंकार भर नेताओं ने पैर पीछे खींच हाथ खड़ा कर दिया है। लोगों को पड़ोसी जनपद बस्ती की तरह टोल टैक्स से मुक्ति मिलने की आस धूमिल हो गई है। पड़ोसी जनपद बस्ती का हवाला देते हुए यहां भी जिले के लोगों का टोल टैक्स माफ़ किये जाने की मांग उठी थी। ज्ञापन-प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ और फोटो खींची गई। बयानबाजी का दौरा चला तथा प्रशासन और टोल प्रबंधन के साथ टोल मुक्ति संघर्ष समिति के के अगुआ खिरौनी निवासी अधिवक्ता दीपक सिंह,शिक्षक नेता राजेश प्रताप सिंह,लखौरी निवासी व्यवसाई अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू सिंह,शरद पाठ...