प्रयागराज, अगस्त 8 -- Rahul Gandhi in Prayagraj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए सियासत की बिसात पर 'युवाओं' को आगे बढ़ाकर साफ संकेत दिया है कि जमीनी मुद्दों को उठाए बगैर लोगों के दिलों में पैठ बनाना मुमकिन नहीं है। इस कार्यक्रम के लिए यूपी में खासतौर से प्रयागराज को चुनकर राहुल गांधी ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। एक तरफ यह शहर आजादी के पहले से कांग्रेस का गढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर युवाओं से संवाद के लिए 'शिक्षा की नगरी' के रूप में मशहूर इस शहर से बेहतर दूसरा कोई स्थान नहीं हो सकता था क्योंकि प्रतियोगी छात्रों के इस शहर से निकली बात पूर्वांचल के कोने-कोने तक पहुंचती है। राहुल ने अपने संबोधन की शुरूआत ही प्रयागराज से अपने जुड़ाव से की। कहा कि इस शहर में मेरी फैमिली का घर होता था...