सियालद-बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव की संभावना बढ़ी
सासाराम, सितम्बर 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता सासाराम स्टेशन पर सियालद-बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 12259/12260 के ठहराव की संभावना बढ़ गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इस संबंध में आश्वासन दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस-पब्लिक हेल्प लाइन के जवेद अख्तर एवं कुंडल सिंह ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस 12259/60 के सासाराम स्टेशन पर ठहराव को लेकर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को दिये मांगपत्र को रेल मंत्री को प्रेषित किया गया था। अब रेलमंत्री द्वारा जवाबी पत्र भेजा गया है। जिसमें रेल मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि जनसुविधा हेतु सासाराम स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस 12259/60 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव के लिए दिये गए सुझावों की जांच कराई जा ही है। जांच के उपरांत इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.