बरेली, मई 29 -- परसाखेड़ा में रेल पटरी को पार करते समय एक युवती सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। ट्रेन बरेली से रामपुर की ओर जा रही थी। युवती ने ध्यान नहीं दिया और रेल फाटक के नीचे से ट्रैक पार करने लगी। ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान इज्जतनगर के गांव नगरिया कला निवासी इरशाद खान की 16 वर्षीय बेटी अनस्ता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस को एक नंबर मिला है। उस नंबर पर परिवार को सूचना दी। युवती के चाचा राहिल पहुंच गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...