सीतापुर, अप्रैल 14 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना के कृष्णापुर में मंगलवार को खेत करने जा रही मां-बेटी पर सियार ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुन पास में ही काम कर रहे पिता पहुंच कर सियार को भगाने लगे। इस पर सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। सियार के हमले से तीनों चोटिल हो गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को भगाया। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। कृष्णापुर निवासी रामस्वरूपी अपनी सात वर्षीय बेटी अंकिता के साथ खेत जा रहीं थी। वह कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी अचानक सियार ने उनपर हमला बोल दिया। सियार के हमले से मां-बेटी चोटिल हो गईं। रामस्वरूपी चीख पुकार मचाते हुए सियार को भगाने का प्रयास करने लगी। शोर सुनकर पास में ही मौजूद अंकिता के पिता पंचम भी आ गए।पत्नी और बेटी को बचाने के लिए वह स...