बहराइच, मई 5 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के देहात कोतवाली के बनियाहारी गाँव स्थित तालाब के पास मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सियार ने ननिहाल आए दो सगे भाई-बहन पर हमला कर उन्हें नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और शोर मचाते हुए सियार को खदेड़ दिया। घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के जानकीनगर केरवनिया गाँव निवासी श्रवण गुप्ता की पत्नी तीन दिन पूर्व अपने मायके देहात कोतवाली के बनियाहारी गाँव आई हुई थीं। उनके साथ बेटी मुस्कान (11) और बेटा आगमन गुप्ता (7) भी ननिहाल आए थे। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे दोनों बच्चे घर के बाहर तालाब...