लखनऊ, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के संदना क्षेत्र के रालामऊ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनका इलाज जारी है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है, लोग लाठी लेकर घरों की रखवाली कर रहे हैं। रालामऊ निवासी सीताराम शुक्रवार तड़के अपने खेत पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक सियार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि सीताराम संभल भी नहीं पाए। सियार ने उनके चेहरे पर वार किया, जिससे उनकी आंख के पास गहरी चोट आई। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी पंजों और दांतों के निशान पाए गए हैं। हमले के चलते स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौ...