हरदोई, मई 2 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गंभीरी नदी के पास शनिवार को एक पीआरडी जवान सियार को बचाने के प्रयास में मोपेड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के धनियामऊ निवासी 58 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है, जो अपनी मोपेड से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक सामने आए सियार से बचने के चक्कर में उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...