हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- मौदहा, संवाददाता। सियार के हमले से दो किसान लहूलुहान हो गए। जिनके परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम भमई निवासी 35 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र रामाधार शनिवार की सुबह खेतों में मौजूद था। तभी एक सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिस पर उसके परिजनों ने लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर महोबा जनपद के ग्राम अलीपुरा निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र गोपाल को भी सियार ने हमला कर घायल कर दिया। उसके परिजनों ने उसे मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चलें कि वर्तमान समय में अधिकांश किसान अपने कृषि कार्यों में व्यस्त है। जिसके चलते खेतों व आसपास मौजूद सियार किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं...