फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के पट्टियां गांव में सियार के हमले में गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय मासूम बालिका की बुधवार को मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, क्षेत्र में सियार के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।दो मार्च को नगर से सटे पट्टियां निवासी प्रवेश की पुत्री राधिका अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। पिता तंबाकू की फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी सियार ने राधिका पर अचानक हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सियार बालिका को लहूलुहान कर भाग चुका था। अनुमान है इसी सियार ने बाद में गांव में घुसकर घर के बाहर बैठी वृद्ध संसारवती को भी काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद राधिका और संसारवती का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन बु...