सीतापुर, मार्च 16 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना के रालामऊ में सियार के हमले से घायल किसान ने 17 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रालामऊ निवासी सीताराम बीते 27 फरवरी को सुबह खेत गये थे। वह खेत के पास पहुंचे ही थे तभी झाड़ियों में छिपे एक सियार ने उन पर अचानक हमला कर दिया था। सियार ने सीताराम के चेहरे और आंख के पास नोच लिया था। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोग उन्हें सीएचसी गोंदलामऊ ले गए थे, जहां से उन्हें जिला आंख अस्पताल रेफर किया गया था। चेहरे और सिर पर गहरे घाव होने के कारण संक्रमण शरीर में फैलता गया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने सीताराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को सीताराम ने दम तोड़ दिया। सीताराम की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सीताराम की मौत के बाद रालामऊ और आसपास क...