बोकारो, मार्च 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के पुरनापानी गांव में एक सियार ने दो महिला समेत तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करते हुए एन्टी रैबीज का वैक्सीन लगाया गया। जानकारी अनुसार प्रखंड के बुंडू पंचायत के पुरनापानी गांव में अपने घर के बाहर बैठे फुलमनी देवी (65 वर्ष), गीता देवी (40 वर्ष) और मुकुंद बेदिया (32 वर्ष) को एक सियार ने हमला कर हाथ और पैर में काटकर घायल कर दिया। बुंडू के समाजसेवी धीरज साहू उर्फ बबली ने सभी घायलों का इलाज करवाकर उन्हें अपनी वाहन से उनके घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.