बदायूं, जून 8 -- आर्य समाज बदायूं के पूर्व मंत्री एवं प्रधान सियाराम आर्य को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 27 मई को हुआ था। रविवार को उनके आवास पर शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई और बताया गया की सियाराम आर्य विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय में लेखाकार पद से सन 2010 में सेवानिवृत हुए थे, सन 1982 से आर्य समाज बदायूं के सक्रिय कार्यकर्ता बने और आर्य समाज द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका अदा की। अपने कर्मचारी संगठनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विकास भवन कर्मचारी परिषद के मंत्री भी रहे। यह जानकारी आर्य समाज बदायूं के वरिष्ठ सदस्य विवेक जौहरी ने देते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और बताया की आर्य समाज के कार्यक्रमों...