बगहा, मार्च 15 -- योगापट्टी(प.च.)। लेह-लद्दाख के सियाचिन क्षेत्र में तैनात नवलपुर के मोहन प्रसाद के पुत्र अग्निवीर मनीष कुमार (21) की कारगिल आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महार रेजिमेंट में तैनात थे। शुक्रवार शाम उनकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। इससे उनके गांव नवलपुर समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई सुमित कुमार ने बताया कि मनीष कुमार की बहाली वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में हुई थी। महार रेजिमेंट में उसकी तैनाती सियाचिन में थी। शुक्रवार को शाम चार बजे आर्मी की ओर से मोबाइल पर फोन कर बताया गया कि मनीष समेत चार जवान सुबह 11 बजे बर्फीली खाड़ी में गिरकर घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए कारगिल आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है। शाम 6.30 बजे मनीष की मौत की सूचना आई। सुम...