हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 16 -- जिसे सात फेरों में उम्रभर का साथ सौंपा, उसी ने अपने जीवनसाथी की हत्या की साजिश रच दी। हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या के कई चर्चित मामलों ने देशभर को झकझोर दिया है। पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान पत्नी सोनम एवं उसके आशिक द्वारा हत्या करवाने का मामला हो, या फिर मंगेतर केतन अग्रवाल को सिया गोयल द्वारा पहाड़ी से धक्का देकर मारने का केस, अब बिहार के कटिहार से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समिता नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी अजीत के साथ मिलकर पति देवकुमार गुंजन को चलती ट्रेन में मरवा दिया। पुलिस के अनुसार, पति को रास्ते से हटाने की योजना बेहद सुनियोजित थी, लेकिन आरोपियों की 3 बड़ी गलतियों से पूरे षडयंत्र का एक महीने में ही पर्दाफाश हो गया। जमुई जिले में बिजली विभाग में कार्यरत द...