पुणे, जून 24 -- Ketan Agrawal-Siya Goyal: 18 जून 2026 का वो दिन जब लोहागढ़ किले की ऊंची चट्टानों पर खून से सनी हो गई। 25 साल का युवा रियल एस्टेट वारिस केतन विशाल अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ ट्रेकिंग पर गया था। कुछ ही देर बाद उसकी लाश खाई में पड़ी मिली। शुरू में सब कुछ एक ट्रैजिक एक्सीडेंट लग रहा था, जैसे फिसलकर गिर गया। लेकिन असल सच्चाई मौत की तरह ठंडी और क्रूर थी। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि केतन अग्रवाल महाराष्ट्र के सबसे बड़े वेयरहाउस और रियल एस्टेट कारोबार 'सक्सेस ग्रुप' के वारिस थे। पुणे के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो में लग्जरी लाइफ जीने वाले केतन ने अमेरिका के प्रतिष्ठित बाबसन कॉलेज से एमबीए किया था और 2023 में परिवार के बिजनेस को संभालने लौटा था। फरवरी 2026 में उसकी सगाई पुणे के एक अमीर परिवार की 20 वर्षीय बेटी सिया गो...