गौरीगंज, जून 3 -- अमेठी। कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के लिए दी गई ई-पास मशीनों में लगी सिम के रिचार्ज न कराए जाने से कोटेदारों को राशन वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कोटेदार मोबाइल से नेट कनेक्ट कराकर वितरण कार्य कर रहे हैं। कोटेदार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द तिवारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि जिले की 80 प्रतिशत कोटे की दुकानों पर ई-पास मशीन में लगी सिम रिचार्ज नहीं कराई गई है। संबंधित कंपनी द्वारा सिम रिचार्ज कराने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से सुचारु रूप से वितरण संपन्न कराने के लिए मशीनों में लगी सिम रिचार्ज करवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...