फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने 5जी सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख सात हजार 970 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामलादर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-75 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। यह भी पढ़ें- केवाईसी के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगीसाइबर ठगी का तरीका कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का कर्मचारी बताते हुए 4जी सिमकार्ड को 5जी सिमकार्ड में बदलवाने के लिए कहा। फोन करने वाले शख्स ने पीड़ित को 5जी सिमकार्ड के फायदे बताए। इस पर पीड़ित सिमकार्ड को बदलवाने के लिए तैयार हो गया। पीड़ित ने फोन करने वाले शख्स के कहने पर टेलीकॉम कंपनी के ऐप पर 5जी सिम के लिए आवेदन कर दिया,जिस...