सिम चोरी कर बैंक खाते से 17 लाख रुपये उड़ाए, चार पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते से 17 लाख 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसका मोबाइल सिम चोरी कर बैंक से एटीएम कार्ड जारी कराया और विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से रकम निकाल ली। पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कचहरी रोड शाखा स्थित उसके खाते से करीब 17 लाख 19 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत मोबाइल सिम का दुरुपयोग कर एटीएम कार्ड जारी कराया और कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से पूरी रकम निकाल ली। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.