रांची, जनवरी 31 -- बुंडू, संवाददाता। सिम्बॉयोसिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को समारोह आयोजित कर 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा इन हसीन लम्हों को यादगार बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अली अल अराफात और प्राचार्या तराना बेगम द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। निदेशक अली अल अराफात और प्राचार्या तराना बेगम ने छात्रों को परिश्रम से समयबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी करने को कहा और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दीं। अंत में 12वीं के विद्यार्थियों के बीच क्विज आयोजित की गई। इसमें इशांत सिंह को मिस्टर फेयरवेल और रिया चेल को मिस फेयरवेल, मिस्टर आइंस्टाइन नवीन कुमार, मिस आइंस्टाइन सुरभि, मिस्टर पर्सनालिटी अर्णव राज और मिस चार्मिंग आकाशी सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.