जमुई, मार्च 10 -- सिमुलतला। प्राकृतिक सौंदर्य से लपेटी सिमुलतला की पावन धरा पर आयोजित हो रहे श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।कार्यक्त्रम की शुरुआत प्रात: 08 बजे पंचांग पूजन के साथ हुई। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया और यज्ञ की मंगलकामना की। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे मंडप प्रवेश की रस्म पूरी की गई, जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे वातावरण में मंत्रों की गूंज और भक्तिमय माहौल बना रहा।अपराह्न 3 बजे से संध्या 5 बजे तक अरणी मंथन की विशेष प्र्त्रिरया संपन्न की गई। इस दौरान वैदिक परंपरा के...