पटना, अक्टूबर 7 -- BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 admit card 2026: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह (क्लास 6) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यदि आपने या आपके परिवार में किसी बच्चे ने इस विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन किया है, तो परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जारी कर दी गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बुधवार को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा की तारीख और समय का शेड्यूल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने परीक्षा की तिथियों और समय सारणी की पूरी जानकारी दी है- परीक्षा की तिथि: प्रारं...