जमुई, जुलाई 23 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी द्वारा आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय, परिसर का व्यापक निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं एवं वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण, अत्याधुनिक खेल के मैदान तथा सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थिएटर के निर्माण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही परिसर स्थित पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में उद्योग की स्था...