जमुई, जून 12 -- सिमुलतला । निज संवाददाता बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय पंहुचे। जहां विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में व्याप्त कमियों को दूर करने तथा संस्थान को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप विकसित करने को लेकर आश्वस्त किया। यह भी पढ़ें- गिद्धौर में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पहला दौराशिक्षा मंत्री का स्वागत शिक्षा मंत्री दोपहर करीब 1:10 बजे विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां जमुई के जिलाधिकारी सह विद्यालय अध्यक्ष नवीन कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य शुभम शेखर ने उन्हें गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री सीधे समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में जमुई जिले के शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। लगभग...