गया, अगस्त 22 -- लोकतंत्र की बुनियादी समझ विकसित करने और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से टिकारी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमुआरा में बाल सांसद का गठन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया। चुनाव में दसवीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार को प्रधानमंत्री और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा स्वाति कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा आर्या कुमार को शिक्षा मंत्री, प्रीति कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, उजाला कुमारी को विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री, रॉकी कुमार को खेल मंत्री, पारस कुमार को पुस्तकालय मंत्री, अमन कुमार को प्रयोगशाला मंत्री, आकाश कुमार को अनुशासन मंत्री, सिमरन कुमारी को स्वच्छता मंत्री और विद्या कुमारी को कला एवं संस्कृति मंत्र...