रिषिकेष, फरवरी 17 -- विकास खंड डोईवाला के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमलास ग्रांट में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सोमवार की देर रात हाथियों के एक झुंड ने रिहायशी इलाके से सटे खेतों में धावा बोलकर गेहूं की तैयार फसल रौंद दी। सिमलास गांट में हुई इस घटना से किसान दीपक पाल सहित कई अन्य ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्राम प्रधान सुषमा बोरा ने वन विभाग और शासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की अपील की है। ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए तत्काल सोलर फेंसिंग लगाई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम द्वारा नियमित गश्त बढ़ाई जाए। पीड़ित किसानों की फसल का उचित आकलन कर उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान किया जाए। स्थानीय किसानों का कहना है ...