किशनगंज, जून 28 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी चौक से हुई बाइक चोरी की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महेशबथना निवासी मोहम्मद रिजाबुल हक 15 जून की शाम बाइक लेकर सिमलबाड़ी चौक सब्जी खरीदने पहुंचे थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी।पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- बिलासपुर बाजार से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...