दरभंगा, अप्रैल 25 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी से गेहूं लोड कर निर्मली के लिए निकला 16 चक्का ट्रक गेहूं सहित गायब हो गया। बताया गया है कि ट्रक पर 35 टन 910 किलो गेहूं लदा हुआ था। इस मामले में सिमरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी मो. जुनौद आलम ने गेहूं बरामदगी के लिए सिमरी थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है। उसने बताया है कि गत 20 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे सिमरी थाना चौक से 16 चक्का ट्रक पर 35 टन 910 किलो गेहूं लादकर सुपौल जिले के निर्मली स्थित श्री कमला राइस मिल के लिए रवाना किया गया। गेहूं से भरा ट्रक रास्ते से गायब हो गया। यह भी पढ़ें- भारतीय खाद से नेपाल के खेत नहीं होंगे आबाद उन्होंने ट्रक चालक, मालिक और ट्रांसपोर्टर पर गेहूं लोड ट्रक गायब किए जाने का संदेह जताया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर...