दरभंगा, मई 20 -- दरभंगा। सिमरी थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के पास 21 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। मृतका की पहचान जजवार थाना क्षेत्र के भगवास वार्ड संख्या-5 निवासी 30 वर्षीय अंजली देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति अखिलेश शाह के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में अंजली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहीं उनके पति अखिलेश शाह और तीन छोटे-छोटे बच्चे भी जख्मी हो गए। सभी का इलाज पहले डीएमसीएच में कराया गया, जहां से 22 अप्रैल को गंभीर स्थिति देखते हुए अखिलेश शाह को आइजीआइएमएस पटना रेफर कर दिया गया। उनका इलाज अब भी जारी है। बच्चों का भी उपचार चल रहा है। यह भी प...