समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के सिमरी गांव में बालाजी हनुमान मंदिर से गुरुवार को हनुमान जयंती को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने ग्रामीणों के साथ पीला वस्त्र धारण कर शामिल हुई। कलश यात्रा सिमरी चौक ईसापुर, बंगराहा के रास्ते मंदिर पहुंची जहां पुजारी बाबा रघुवीर दास के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गयी। बजरंग बली बीर हनुमान की आवाज को बुलंद किया गया। मौके पर बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का भी आयोजन किया गया है। जिसमें मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप महतो, सचिव संतोष महतो, विजय कुमार सहित विनोद महतो, पतीलाल महतो, रामप्रीत राय, रामनंदन राय आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.