सहरसा, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर गुरुवार की संध्या बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बख्तियारपुर थाना परिसर से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक, शर्मा चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, मुख्य बाजार दुर्गा स्थान चौक, मालगोदाम रोड सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मोहल्लों से होते हुए गुजरा। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सहित थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल कतारबद्ध रूप में शामिल रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना तथा असामाजिक तत्वों ...